{"_id":"59145c854f1c1b231f852f77","slug":"preparation-for-mothers-day-is-on-full-swing-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे नजदीक आते ही सजने लगे मॉल, उपहारों से गुलजार हुईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स डे नजदीक आते ही सजने लगे मॉल, उपहारों से गुलजार हुईं दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 11 May 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां को खुश करने के लिए आजकल युवा मॉल और दुकानों में खूब खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। 14 मई यानी रविवार को पड़ने वाले इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए एक से एक खास उपहारों की रेंज बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
हर युवा अपनी मां को खुश करने के लिए उनके पसंद के उपहार बाजारों से खरीद रहे हैं। इसकी तैयारी को लेकर मॉल में बनी आर्चीज गैलरी भी सजनी शुरू हो गई है। आर्चीज गैलरी के संचालक रजत ने बताया कि इस बार मदर्स डे पर विशेष प्रकार के उपहार आए हुए हैं।
विज्ञापन
इसमें 80 प्रकार के कार्ड आए हुए है जिनमें मां के लिए अलग-अलग कहानियां व श्लोक छपे हुए हैं। खास उपहारों में बचत टिन भी उपलब्ध है जिसमें मां अपने बचत के पैसे डाल सकती हैं। यही नहीं, खुले बाजार में कपड़ों और आर्टीफिशियल ज्वेलरी की बड़ी रेंज भी है जिसे वाजिब कीमत पर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
उपहार का नाम रुपये
पोस्टर 299
मोम बॉक्स 699
मग 399
कोटेशन 250
स्क्रैप बुक 250
चॉकलेट 299 से 449
कार्ड्स 60 से 199
टैडी 100 से 1000