फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   preparation for biggest rss volunteers summit in merruth begins

संघ इतिहास के सबसे बड़े समागम की तैयारियां शुरू, 41 हजार आरएसएस कार्यकर्ता होंगे शामिल

Mon, 04 Sep 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 04 Sep 2017 10:02 AM IST
सार

संघ के इतिहास के सबसे बड़े समागम की मेरठ तैयारियां शुरु, 41 हजार आरएसएस कार्यकर्ता होंगे शामिल
- 25 फरवरी 2018 को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज
- गाजियाबाद से शामिल होंगे करीब 41 हजार आरएसएस कार्यकर्ता

विज्ञापन
preparation for biggest rss volunteers summit in merruth begins
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जागृति विहार में आने वाली 25 फरवरी को संघ के इतिहास का सबसे बड़ा समागम होने जा रहा है। इसमें मेरठ मंडल के14 प्रशासनिक जिले यानी आरएसएस की 25 महानगर इकाइयों से गणवेश भाग लेंगे।

विज्ञापन


इस समागम में आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत मौजूद रहेंगे। शनिवार को यह जानकारी आरएसएस गाजियाबाद के संघ चालक रवि ने दी। वह शास्त्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेरठ प्रांत में 14 प्रशासनिक जिले हैं। इनमें संघ की दृष्टि  से 25 महानगर एवं जिला इकाइयां हैं। प्रांत के जिलों के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा कार्यक्रम ‘राष्ट्रोदय स्वयं सेवक समागम’ के रूप में होने जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यक्रम संघ के इतिहास का यह सबसे बड़ा कार्यकर्ता एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश (ड्रेस) में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शारीरिक प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Trending Videos

605 शाखाओं के विस्तार की तैयारी

preparation for biggest rss volunteers summit in merruth begins
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि वर्तमान में गाजियाबाद की तीन यूनिट में वैशाली महानगर, गाजियाबाद महानगर एवं गाजियाबाद जिले में कुल 308 शाखाएं हैं। इनका विस्तार करके 605 शाखाओं की योजना तैयार की गयी है।

मेरठ में होने जा रहे एतिहासिक कार्यक्रम में गाजियाबाद से 41 हजार स्वयं सेवक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर से प्रारंभ होने वाले इस अभियान में परिवारों में संपर्क करके चीनी सामान के बहिष्कार का निवेदन एवं स्वदेशी सामान के उपयोग का आग्रह भी किया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता के दौरान आरएसएस के विभाग कार्यवाह विजय गोयल, महानगर गाजियाबाद के संघचालक कैलाश चंद, महानगर कार्यवाह वीर बहादुर एवं प्रचार प्रमुख विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed