{"_id":"5dc8cff58ebc3e5b062c8c64","slug":"preparation-for-another-ram-leela-maidan-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक और रामलीला मैदान बनाने की तैयारी, यहां विरोध-प्रदर्शन या आम सभाएं नहीं ये काम होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एक और रामलीला मैदान बनाने की तैयारी, यहां विरोध-प्रदर्शन या आम सभाएं नहीं ये काम होगा
Mon, 11 Nov 2019 08:35 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Nov 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में जल्द ही एक और रामलीला मैदान का निर्माण होने वाला है। हालांकि यहां विरोध-प्रदर्शन या आम सभाएं नहीं बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, शादी जैसे आयोजन होंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने रोहिणी सेक्टर 7 में रामलीला मैदान बनाने का फैसला लिया है। यह मैदान मेट्रो वॉक से कुछ ही दूरी पर स्थित है। रोहिणी पश्चिम मेट्रो स्टेशन भी पास में है।
डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब तीन एकड़ भूमि पर रामलीला मैदान बनाने की योजना है। यहां शादी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजन बुकिंग के आधार पर हुआ करेंगे। डीडीए पहले यहां कांप्लेक्स बनाने की योजना बना रहा था, लेकिन आसपास के लोगों का कहना था कि उन्हें कार्यक्रमों के आयोजन में काफी परेशानी होती है।
सांस्कृतिक व पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। इसे देखते हुए डीडीए ने अपनी योजना में परिवर्तन करते हुए यहां रामलीला मैदान बनाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इस मैदान पर स्थानीय रामलीला का आयोजन भी होता रहा है। डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस मैदान को आयोजनों के अनुरूप ही तैयार किया जाएगा। हालांकि इसके लिए लोगों को कुछ वर्ष इंतजार करना पड़ सकता है।