{"_id":"56d988e24f1c1ba9048b4836","slug":"pregnant-woman-in-problem-and-nurse-was-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलेवरी के लिये महिला परेशान, नर्स फरमाती रही आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलेवरी के लिये महिला परेशान, नर्स फरमाती रही आराम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 04 Mar 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के दौरान महिला तडफती रही और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिनगवां की स्टाफ नर्स आराम फरमाती रही डाक्टर और स्टाफ नर्सों की इस लापरवाही से नाराज करीब एक दर्जन गांव के पंच, सरपंच और प्रमुख लोगों ने शुक्रवार को पिनगवां अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना दिया।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों से यहां के कर्मचारियों की शिकायत करने के लिये कस्बा पिनगवां के सरपंच संजय सिंगला को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं धरने पर बेठे लोगों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिनगवां के डाक्टर विजय ने बात कर उनको भरोसा दिलाया कि वह इसकी जांच करेगें इस मामले में जो भी दोशी होगा उसके खिलाफ सत कार्यवाही की जाऐगी।
विज्ञापन
गांव मुंढेता निवासी मोहमद रियाज ने बताया कि उसकी पत्नी फरजाना को पहले बच्चा पैदा होने का दर्द हो रहा था वह अपनी पत्नी को बृहस्पतिवार की रात्री करीब 8 बजकर 40 मिनिट पर पुन्हाना के पिनगवां अस्पातल लेकर आया।
विज्ञापन
वहां मौजूद एक नर्स को उसे दिखाया। नर्स ने पीडित महिला को देखा और एक मिनिट बाद ही यह कहकर सोने चली गई कि बच्चा करीब चार घण्टे बाद होगा। रियाज ने बताया कि उसकी पत्नी जब दर्द की वजह से ज्यादा तडफ रही थी तो वह करीब 3 घण्टे बाद कमरे से नर्स को जगा कर लाया।
रियाज ने बताया कि नर्स आई और एक मिनिट देख कर चली गई की अभी बच्चा चार-पांच घण्टे और नहीं होगा। रियाज ने बताया कि जब उसकी पत्नी को दर्द ज्यादा होने लगे तो वह रात के करीब ढाईबजे नर्स के पास गया जिसने कहा कि अभी अभी बच्चा नहीं होगा। रियाज का कहना है कि उसके बाद उसने अपने गांव के सरपंच के पास फौन किया वह रात को ही अपनी कार लेकर आया। उसके बाद वह अपनी पत्नी फरजाना को पुन्हाना एक प्राईवेट अस्पताल में ले गया जहां 15 मिनिट बाद ही फरजाना ने एक लडके को जन्म दिया। फिलहाल मां-बेटा दोनो स्वास्थ हैं।
गांव मुंढेता के सरपंच नियामत हुसैन ने बताया कि वह पूरी रात अपने गांव के मरीज के साथ रहा। उसने भी रात भर डाक्टर और नर्सो की लापरवाही देखी। इसी वजह से उसने शुक्रवार को पिगनवां, मुण्ढेता, ढाना, अकबरपुर, लाहाबास, तेड आदी दर्जन भर गावों के पंच, सरपंच और प्रमुख लोगों को साथ लेकर पिगनवां की अस्पताल में एक दिवसीय धरना दिया।
उन्होने कहा कि फिलहाल पिनगवां के डज्ञक्टर विजय ने धरने पर बेठे लोगों को आश्वासन दिया है कि वह लापरवाह नर्सो के खिलाफ कार्यवाही करेगें। उन्होने कहा कि अगर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कि गई तो वे दुबारा से धरने पर भी बेठ सकते हैं। वहीं अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकातय करने के लिये पिनगवां के सरपंच संजय सिंगला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस मौके पर राजकुमार नंबरदार, संजय सिंगला सरपंच पिगनवां, हाजी इशहाक मुण्ढेता, मोलीवी जमील अहमद, अखतर हुसैन पूर्व सरपंच, नियामत हुसैन सरपंच मुण्ढेता, जान मोहम्मद मोहम्मदपुर, सोसिंह लाहाबास, सुबेदार, इरफान ढाणा, खुरशीद तेड, सरफूदीन कुरैशी सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद थे।