फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pregnant woman died in government hospital noida

गर्भवती ने गंवाई जान, अब होगी उसकी जांच

Fri, 01 May 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 01 May 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman died in government hospital noida

जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ने और बाद में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। उसके पति ने मौत के लिए डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराते हुए डीएम और स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोंडली के सी ब्लॉक निवासी अजीत प्रकाश ने अपनी शिकायत में लिखा है कि पिछले सप्ताह उसने अपनी गर्भवती पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


डिलीवरी के दौरान पत्नी की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने पत्नी की हालत बिगड़ने की जानकारी देते हुए उसे दिल्ली के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।

पत्नी की हालत गंभीर थी, जिसके कारण वह अपनी पत्नी को पास के ही निजी अस्पताल ले जाना चाहता था। दिल्ली के सरकारी अस्पताल ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

अजीत ने जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही और इसकी वजह से मृत्यु का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम और स्वास्थ्य विभाग को मामले की शिकायत दी है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शशि कुमारी ने बताया कि मामला जिला अस्पताल से जुड़ा है। इसलिए अस्पताल प्रशासन को जांच सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed