फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pregnant woman died in a road accident, the car hit a bike

सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला की मौत, गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर

Fri, 16 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 16 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman died in a road accident, the car hit a bike
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो

बृहस्पतिवार को नूंह में दिल्ली-अलवर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी सास व देवर गंभीर रुप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


मृतक महिला गर्भवती थी, मेडिकल कालेज में खबर लिखे जाने तक डाक्टर उसके गर्भ में पलने वाले बच्चे को लेकर अपनी जांच व इलाज में लगे हुए हैं। अभी पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया हैं। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली एक स्विफ्ट डिजायर व एक कंटेनर को हिरासत में ले लिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नूंह खंड़ के गांव सूड़ाका की महिला सरीदा पत्नी अल्ताफ गर्भवती थी और वह जांच कराने के लिए मेड़ीकल कालेज जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटरसाइकिल उसका देवर चला रहा था तथा उसके साथ उसकी सास अतरी पत्नी असरूद्दीन भी मौजूद थी। दिल्ली-अलवर रोड़ पर जैसे ही उन्होंने नूंह का पुराना बस अड्डा पार किया तो दिल्ली की ओर से पीछे से आ रही एक तेज रतार गाड़ी स्विट डिजायर नंबर एचआर 74 एटी 1993 ने टक्कर मार दी। 

जिससे गर्भवती महिला सरीदा रोड़ पर गिर गई तो उसका देवर व सास भी रोड पर उससे अलग जा गिरे। पीछे से आ रहा कंटेनर एचआर 55के 9530 महिला के सिर पर चढ़ गया, जबकि सास व देवर के हाथों को कुचलता हुआ निकल गया। 


महिला के सिर पर ट्रक चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को तुरंत मेड़ीकल कालेज में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद लोगों ने कहा कि जब तक इसके परिजन नहीं आ जाते तब तक शव को न उठाएं। 

परिजनों के आने पर शव को उठाकर मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां परिजनों के कहने पर डाक्टरों ने महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को बचाने के लिए इलाज शुरू कर दिया। वहीं दोनों गाड़ियों के चालक अपनी गाड़ियों को छोड़कर फरार हो गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed