{"_id":"6a85fcf8da67c06345057346","slug":"pregnant-mother-and-two-year-old-son-die-of-electrocution-in-bathroom-four-year-old-daughter-in-critical-condition-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-127195-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बाथरूम में करंट से गर्भवती मां व दो साल के बेटे मौत, चार साल की बेटी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बाथरूम में करंट से गर्भवती मां व दो साल के बेटे मौत, चार साल की बेटी गंभीर
विज्ञापन
असलम खांन
होडल।
हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव नखरौला में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में गर्भवती महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई, जबकि महिला की चार वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने दोनों बच्चों के साथ बाथरूम में नहाने गई थी। अचानक बाथरूम के दरवाजे में करंट उतरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए। मां और बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।
मजदूरी कर घर लौटी थी महिला : जानकारी के अनुसार, गांव नखरौला निवासी करीब 35 वर्षीय मुस्कान बुधवार दोपहर अपने दो बच्चों के साथ जंगल में दिहाड़ी मजदूरी का काम करने के बाद घर लौटी थी। दोपहर करीब दो बजे गर्मी अधिक होने के कारण मुस्कान अपने दो वर्षीय बेटे आफान और चार वर्षीय बेटी आफरीन के साथ नहाने के लिए बाथरूम में चली गई। बताया गया है कि बाथरूम के दरवाजे से बिजली का एक तार गुजर रहा था। किसी कारण से बिजली का तार दरवाजे से टच हो गया, जिसके चलते दरवाजे में करंट उतर आया। जैसे ही महिला और दोनों बच्चे दरवाजे के संपर्क में आए, तीनों को बिजली के तेज झटके लगे और वे करंट की चपेट में आ गए।
पड़ोसियों ने काटी बिजली, तब तक हो चुकी थी मौत : हादसे के बाद महिला और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने तुरंत बिजली का तार काटकर तीनों को करंट से अलग किया। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गर्भवती महिला मुस्कान और उसके दो वर्षीय बेटे आफान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं चार वर्षीय बेटी आफरीन गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मां-बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम : एक ही हादसे में मां और बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं। बताया गया है कि मुस्कान गर्भवती थी और उसके दो छोटे बच्चे थे। हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे : घटना की सूचना मिलने पर हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पलवल भेज दिया है। हसनपुर थाना प्रभारी इमरोज हैदर खान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।