फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pregnant ladies will get prime minister mother and child protection card for treatment

अब गर्भवती महिलाओं को मिलेगा मातृत्व सुरक्षा कार्ड, इस एक कार्ड से होंगी सभी जांच

Thu, 12 Jul 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
pregnant ladies will get prime minister mother and child protection card for treatment
फाइल फोटो

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के  सरकारी अस्पतालों में गर्भवती और नवजात शिशुओं की सुविधा के लिए पहल की गई है। अब गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड (मातृत्व शिशु सुरक्षा कार्ड) से इलाज होगा। अस्पतालों में गर्भवती, प्रसूता और नवजात के लिए अब यही एक कार्ड बनाया जाएगा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस एक कार्ड में ही मां और बच्चे की पूरी जानकारी होगी। इस पहल से गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को कागजों के बोझ से निजात मिल जाएगी। हालांकि, अभी भी माता और शिशु को स्वास्थ्य कार्ड पीले रंग का अस्पताल में बनाया जाता है, लेकिन बावजूद इसके इलाज से जुड़े अन्य कागजात भी साथ में रखने पड़ते हैं। इस नए कार्ड में टीकाकरण की जानकारी को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस पहल को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुरू किया गया है। कई अस्पतालों में इसकी शुरूआत हो चुकी है और कई में होना बाकी है। अगले कुछ ही दिनों में सुचारु रूप से सभी अस्पतालों में इसे शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed