फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   preety agarwal becomes north mcd mayor

हरियाणा के पूर्व सीएम की पौत्र वधू प्रीति बनीं उत्तरी एमसीडी की मेयर

Thu, 18 May 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 May 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
preety agarwal becomes north mcd mayor
सिविक सेंटर में महापौर व उप महापौर का नामंकन के दौरान महापौर की प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल व उप महापौर के प्रत्याशी विजय कुमार भगत - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता की पौत्र वधू प्रीति अग्रवाल आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम की महापौर चुनी गईं, जबकि विजय भगत को उपमहापौर बनाया गया। भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होने के चलते इनके खिलाफ किसी भी विपक्षी दल के पार्षद ने नामांकन नहीं किया था।

विज्ञापन


विपक्षियों के नामांकन दाखिल ना करने के चलते आज(18 मई) सदन की बैठक में दोनों ही निर्विरोध चुने गए। सिविक सेंटर में बृहस्पतिवार(11 मई) को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और सदन से स्थायी समिति के चुने जाने वाले छह सदस्यों के नामांकन दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन


पहले वर्ष महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के चलते भाजपा की रोहिणी एफ वार्ड से पार्षद प्रीति अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके नायब के तौर पर उपमहापौर पद के लिए भाजपा के विजय भगत ने नामांकन किया गया। इनके खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के किसी भी पार्षद ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में नामांकन पत्र सही पाए जाने पर इन दोनों को आज निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पास मौजूद पार्षदों की संख्या केवल चार सदस्यों को ही जिता सकती है, लेकिन पार्टी ने अपने पार्षदों की संख्या के कोटे से एक अधिक नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस तरह पांचवें सदस्य के चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ सकती है। आम आदमी पार्टी ने स्थायी समिति के सदस्य के लिए विकास गोयल और कांग्रेस ने सीमा ताहिरा का नामांकन पत्र दाखिल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed