{"_id":"5767dc054f1c1b9b60b47ecd","slug":"pre-monsoon-rains-unabridged-cyber-city-streets-was-the-day-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-मानूसन बारिश साइबर सिटी की सड़कें लबालब, दिनभर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानूसन बारिश साइबर सिटी की सड़कें लबालब, दिनभर लगा रहा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्री-मानसून बारिश ने नगर निगम और हुडा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की पोल खोल दी। करीब दो घंटे की बारिश ने शहर को तालाब में तब्दील कर दिया। सड़कों पर पानी इतना जमा हो गया कि गाडिय़ों का निकलना दूभर हो गया।
ऑटो, स्कूटी समेत कई गाडिय़ां पानी के कारण बंद हो गई। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही। बारिश के बीच हाईवे, एक्सप्रेस-वे और सर्विस रोड पर लंबा जाम रहा। ट्रैफिक रेंगती रही।
सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव हो रहा था। अधिक आर्द्रता की वजह से दोपहर 12 बजे से बारिश होना शुरू हुआ। दो घंटे में जमकर 18 मिलीमीटर (एमएम) बारिश हुई।
विज्ञापन
नए गुडग़ांव समेत कई इलाके में 28 एमएम तक बारिश हुई। पानी निकलने के माकूल बंदोबस्त नहीं होने की वजह जलभराव से परेशानी हुई। कई सेक्टरों के मुख्य द्वार पर ही पानी जमा रहा। नियमित सफाई का दावा करने वाले नगर निगम की पोल भी खुलती दिखी।
बारिश के बाद सिग्रेचर टावर के पास अधिक पानी जमा होने के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। शहर के मुख्य चौराहे में शुमार यहां करीब आधा किलोमीटर तक पानी जमा होने से कई गाडिय़ां बंद हुई।
जिसे मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने हटवाया। 32 माइल स्टोन पर भी पानी जमा था। इसकी वजह से दिल्ली-गुडग़ांव एक्सप्रेस-वे और सर्विस रोड पूरा जाम रहा। ट्रैफिक रेंगती रही। अन्य जगहों पर बारिश की वजह से ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद नहीं थे।
पांच मिनट का सफर दो घंटे में भी नहीं हुआ पूरा
शंकर चौक, सिग्नेचर टावर, झाड़सा चौक, हीरो होंडा चौक और इनके आस-पास सर्विस रोड पर पानी जमा होने के कारण लोगों को अधिक परेशानी हुई। वाहनों का पूरा चक्का पानी में डूब रहा था।
सड़कों पर पैच वर्क पूरा नहीं होने से गड्डे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना रहा। सर्विस रोड पर स्कूटर और मोटरसाइकिल पर चलना संभव नहीं था। जलभराव के चलते हीरो होंडा चौक से लेकर एक किलोमीटर की दूरी में दोनों तरफ की सर्विस रोड पर लंबे-चौड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिसमें वाहन फंसते नजर आ रहे थे। डीएलएफ से पुराने गुडग़ांव तक आने के लिए लोगों को आधा घंटा के सफर दो घंटा में भी पूरा नहीं हुआ।
शहर के अंदर यह रही हालत
शहर में सबसे अधिक परेशानी हंस एंक्लेव के सामने, सब्जी मंडी, सेक्टर 10 की ओर से आने वाली सर्विस रोड, रेलवे रोड, डूंडाहेड़ा, मोलाहेड़ा, कार्टरपुरी, खेड़की दौला, बेगमपुर खटोला रोड, जैकमपुरा, भीमनगर, अर्जुन नगर, मदनपुरी, ज्योति पार्क में रहा। बारिश के बाद सड़क कीचड़ में बदल गया। जिससे राहगीरों के लिए निकलना मुश्किल हो गया।
लोगों को मिली राहत
लगातार चिलचिलाती गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से राहत मिली। तापमान में अचानक गिरावट हुई। सोमवार को बारिश के बाद करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। उमस की वजह से पसीना खूब बहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्र्री पहुंचा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम थी। आद्रर्ता 46 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि अगले दो दिन भी बादल छाए रहेंगे। इसके बाद से फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 38-39 डिग्री तक बना रहेगा।