{"_id":"5767af594f1c1bd773b47dcd","slug":"pre-monsoon-rain-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉनसून से पहले दिल्ली-एनसीआर में बारिश की जोरदार दस्तक, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉनसून से पहले दिल्ली-एनसीआर में बारिश की जोरदार दस्तक, उमस से मिली राहत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jun 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
rain
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 48 घंटे में मॉनसून यूपी पहुंचेगा जिसके बाद दिल्ली भी आएगा, लेकिन उससे पहले ही सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में बादलों ने अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई।
बारिश की वजह से रविवार से हो रही उमस से दिल्ली व एनसीआर के लोगों ने राहत महसूस की। लगभग आधा घंटे तक हुई इस बरसात के साथ आंधी भी चल रही थी।
आंधी और बारिश के इस मेल से कई इलाकों में पानी का जमाव हो गया है जिससे राहगीरों को परेशानी भी हो रही है। इसके साथ ही कई जगहों पर जाम की भी समस्या हो गई है।