फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prayer in gurgaon for kerala temple accident dead person

केरल मंदिर हादसे मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की

Wed, 13 Apr 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 13 Apr 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
prayer in gurgaon for kerala temple accident dead person
- फोटो : PTI

केरल के कोल्लम जिले के पुट्टींगल मंदिर में हुए हादसे को लेकर मंगलवार को भाजपा नेता राकेश जैन के कार्यालय पर एक शोकसभा रखी गई। इस बीच हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कार्यालय पर गहरा दुख जताया गया।

विज्ञापन


ज्ञात रहे कि रविवार की सुबह 3:30 बजे आतिशबाजी के दौरान मंदिर परिसर में आग लग गई थी। जिसमें करीब 110 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी।
 
इसी को लेकर मंगलवार को मेवात भाजपा के नेता राकेश जैन के कार्यालय पर मौजिज लोगों ने एक शोकसभा की और हादसे में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राकेश जैन ने कहा कि ऐसे हादसों से लोगों को सबक लेना चाहिए। आतिशबाजी करते समय सावधानी रखनी हमेशा जरुरी है।
विज्ञापन


सावधानी नहीं रखने पर ऐसे हादसे बाद में पश्तावे के रूप में सामने आते हैं। इससे पूर्व मंदिर हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए भाजपा कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर मुरारी लाल जैन, सतीश जैन, सुनिल जैन, मित्रसैन आर्य, अनिल जैन, राजेश शर्मा, साहून खान और सीताराम सिंगला सहित काफी संया में मौजिज लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed