फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prashant bhushan_cbi_ranjit sinha_prime minister_letter.

आप नेता ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी

Sat, 06 Sep 2014 10:06 AM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
prashant bhushan_cbi_ranjit sinha_prime minister_letter.

आप नेता और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा के बीच विवाद बढ़ गया है। आप नेता प्रशांत भूषण ने मामले में प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर रंजीत सिन्हा को बर्खास्त कर उनपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


उधर, इन्हीं मांगों के बीच सरकार में भी रंजीत सिन्हा को हटाने को लेकर विमर्श शुरू हो गया है। आप नेता की ओर से प्रधानमंत्री को लिखे गई चिट्ठी में 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला घोटाले के आरोपियों के बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रशांत भूषण के मुताबिक सबूत होने के बावजूद सिन्हा ने पूर्व संचार मंत्री दयानिधि मारन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं होने दिया। यही नहीं, चार्जशीट न हो इसके लिए सिन्हा ने पूरा जोर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रकरण में खुद घिरती देख केंद्र सरकार ने मामले के निबटारे के लिए रास्ते तलाशना शुरू कर दिया है। हालांकि नियमानुसार तय सेवाकाल के बीच में सीबीआई निदेशक नहीं हटाया जा सकता, यही नहीं उनका ट्रांसफर भी नहीं किया जा सकता। ऐसे में सरकार उन्हें बस छुट्टी पर भेज सकती है।

अगर ऐसा होता है तो अनिल कुमार सिन्हा कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद अहम फैसला लिया जा सकता है।

रंजीत सिन्हा ने रखा अपना पक्ष

prashant bhushan_cbi_ranjit sinha_prime minister_letter.

कोयला घोटाला, 2जी केस के आरोपियों से घर मिलने के आरोप में घिरे सीबीआई रंजीत सिंहा ने आखिरकार इस मामले में अपना रूख जाहिर कर दिया है। सीबीआई प्रमुख ने कहा कि अगर देश की सर्वोच्‍च अदालत उन्हें संबंधित मामलों से हटने के लिए कहती है। तो वह इन मामलों से हटने के लिए तैयार हैं। पीटीआई के मुताबिक सीबीआई प्रमुख रंजीत सिंहा ने कोर्ट में झूठा बयान देने वाले एनजीओ के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही है।

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने एक एनजीओ की तरफ से पेश होते हुए सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा के घर की विजिटर डायरी के आधार पर उन्हें जांच से हटाने की मांग की है।

कोलगेट घोटाले मामले में प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की है कि सीबीआई चीफ रंजीत सिंह को इस मामले से हटाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन वह इस मामले में आरोपियों से घर पर मिल रहे थे। उन्होंने बताया कि सिन्हा के घर पर तैनात गार्ड ने आंगतुक पुस्तिका में जो जानकारी दी है उसमें रिलायंस समेत कई प्रमुख हस्तियों के नाम शामिल हैं।

इस मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट सिन्हा के घर की आंगतुक पुस्तिका को भी जांचा जाएगा। वकील प्रशांत भूषण यह भी चाहते हैं कि इस बात की जांच करवाई जाए कि कहीं कानून तोड़ने के आरोपियों की मदद करने के लिए सिन्हा ने अपने पद का दुरुपयोग तो नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed