आप पर बरसे प्रशांत भूषण, कहा शराबबंदी पर वादे से मुकर गई सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वराज अभियान के संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की सबसे बड़ी वजह शराब है।
इसके बावजूद रिहायशी इलाकों में 100 मीटर के दायरे में शराब का ठेका नहीं खोले जाने के कानून को 2010 में सरकार ने बदल दिया।
प्रशांत भूषण बुधवार को कोटला मुबारकपुर में शराब के ठेके से परेशान स्थानीय निवासियों की समस्या पर बुलाई गई जनसुनवाई में बोल रहे थे।
आप विधायक पंकज पुष्कर भी रहे मौजूद
प्रशांत भूषण ने कहा कि दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पाटी ने स्वराज बिल के तहत एक नीति तैयार की थी। इसमें स्थानीय निवासियों की मर्जी के
बिना शराब की दुकानें खोलने की मनाही थी।
लेकिन सरकार बनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने इसे उलट दिया। जनसुनवाई में कोटला मुबारकपुर के निवासियों, विशेषकर महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
सभी ने शराब ठेके को बंद करने की मांग की। इस मौके पर स्वराज अभियान के अनुपम व तिमारपुर के विधायक पंकज पुष्कर भी मौजूद थे।