{"_id":"58e329704f1c1bdc315b4920","slug":"prashant-bhushan-apologizes-for-his-disputed-tweet-on-krishna","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान कृष्ण पर विवादित ट्वीट करने वाले प्रशांत भूषण ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान कृष्ण पर विवादित ट्वीट करने वाले प्रशांत भूषण ने मांगी माफी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
prashant bhushan
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में चल रहे एंटी रोमियो दल पर तंज करते हुए प्रशांत भूषण ने भगवान कृष्ण पर जो विवादित ट्वीट किया था उसे लेकर आज उन्होंने माफी मांग ली है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने अपना वो ट्वीट डिलीट भी कर दिया है। प्रशांत ने ट्वीट कर लिखा, मैं ये स्वीकार करता हूं कि एंटी रोमियो दल और भगवान कृष्ण पर मेरा ट्वीट गलत था और अनजाने में कई लोगों की भावनाएं उससे आहत हुईं। मैं माफी मांगता हूं और उस ट्वीट को डिलीट करता हूं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रशांत भूषण ने अपने विवादित ट्वीट में लिखा था, रोमियो ने केवल एक लड़की से प्यार किया था जबकि कृष्ण ने तो कई लड़कियों को छेड़ा था। क्या आदित्यनाथ में एंटी रोमियो स्क्वायड को एंटी कृष्ण स्क्वायड कहने की हिम्मत है।
विज्ञापन
I realise that my tweet on Romeo squads&Krishna was inappropriately phrased&unintentionally hurt sentiments of many ppl. Apologize&delete it
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) April 4, 2017