फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prakhar Srivastava of Jamia University will do research in a lab in France

जामिया के प्रखर को बड़ी कामयाबी: फ्रांस की इस लैब में करेंगे शोध, ग्रेटर नोएडा से है खास नाता

Mon, 19 Aug 2024 09:13 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 09:13 AM IST
सार

Jamia Millia Islamia: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान विभाग में वरिष्ठ रिसर्च फेलो प्रखर श्रीवास्तव फ्रांस जाएंगे। क्योंकि वह फ्रांस की एनेसी बिहेवियरल साइंस लैब में शोध करेंगे।

विज्ञापन
Prakhar Srivastava of Jamia University will do research in a lab in France
वरिष्ठ रिसर्च फेलो प्रखर श्रीवास्तव - फोटो : जामिया यूनिवर्सिटी

विस्तार

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी व जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मनोविज्ञान विभाग के वरिष्ठ रिसर्च फेलो प्रखर श्रीवास्तव को फ्रांस की एनसी बिहेवरियल साइंस लैब में रिसर्च कॉन्ट्रेक्टर नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


प्रखर की इस कामयाबी से पूरे विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रो. समीना बानो के मार्गदर्शन में शोध करने वाले प्रखर भारत में ग्लोबल इंडेक्स ऑफ सोशल कनेक्शन के विकास पर काम करने वाली टीम का नेतृत्व करेंगे। 

विज्ञापन

प्रो. समीना बानो के मार्गदर्शन में शोध कर रहे प्रखर ग्लोबल इंडेक्स ऑफ सोशल कनेक्शन के विकास में योगदान देंगे। डॉ. हंस रोचा इजरमैन एवं मिगुएल सिलान के नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्देश्य संस्कृतियों में सामाजिक संबंध तथ एकाकीपन को बेहतर ढंग से समझना है, जिसमें वैश्विक दक्षिण के दृष्टिकोणों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

प्रखर भारत में इस परियोजना की अनुसंधान गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होंगे।इस परियोजना के निष्कर्षों का उपयोग विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) तथा आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित व्यापक शोध समुदाय एवं हितधारकों हेतु एक पैमाना बनाने के उद्देश्य से किया जाएगा। विश्व भर में सामाजिक जुड़ाव से संबंधित वैश्विक नीतियों तथा प्रथाओं को प्रभावित करने की क्षमता इस पहल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed