फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prahari Club will be formed in the schools of the capital, to create awareness about de-addiction.

Delhi NCR News: राजधानी के स्कूलों में बनेगा प्रहरी क्लब, नशामुक्ति के प्रति करेंगे जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
-स्कूल परिसर और आसपास नशे की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे छात्र
विज्ञापन

-दिल्ली सरकार का वर्ष 2027 तक नशामुक्त दिल्ली का लक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में प्रहरी क्लब गठित करने का निर्देश दिया है। इन क्लबों में छात्र न केवल नशा मुक्ति के संदेशवाहक बनेंगे बल्कि स्कूल परिसर और आसपास नशे की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शिक्षा निदेशालय के अनुसार, दिल्ली सरकार ने 2027 तक नशामुक्त दिल्ली का लक्ष्य तय किया है और प्रहरी क्लब इसी दिशा में उसकी सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है।सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रहरी क्लब को सक्रिय करें और नशा मुक्ति संबंधी गतिविधियों को और सशक्त बनाएं। यह पहल राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर), एनसीओआरडी कमेटी और शिक्षा निदेशालय के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। निदेशालय का मानना है कि किशोरों में नशे की प्रवृत्ति मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ शैक्षिक परिणामों को भी प्रभावित करती है।



निदेशालय ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे उम्र के अनुसार गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। निदेशालय ने कहा कि ये गतिविधियां स्कूल के जीरो पीरियड (कक्षा शुरू होने से पहले आयोजित होने वाली कक्षा), सभा में, गतिविधि अवधि, बैगलेस दिवस, स्कूल कार्यक्रमों के दौरान और अभिभावक-शिक्षक बैठकों में आयोजित की जा सकती हैं, ताकि मुख्य शिक्षण-अध्ययन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। क्लब के उद्देश्य में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाना, स्कूल परिसर और आसपास नशे की बिक्री व खपत को रोकना, जोखिम ग्रस्त बच्चों की पहचान कर उन्हें शैक्षिक-व्यावसायिक मार्गदर्शन ब्यूरो (ईवीजीसी) व काउंसलिंग से जोड़ना और ड्रग-मुक्त शैक्षिक वातावरण को बढ़ावा देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed