फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pragati Maidan tunnel will open from 6 am to 10 pm drainage will be done by automatic pumps

Pragati Maidan Tunnel: सुबह 6 से रात दस बजे तक खुलेगी प्रगति मैदान सुरंग, स्वचालित पंपों से होगी जल निकासी

Wed, 29 Jun 2022 05:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 29 Jun 2022 05:41 AM IST
सार

पीडब्ल्यूडी ने प्रगति मैदान टनल को सुबह 6 से रात दस बजे तक खोलने का फैसला लिया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि लोगों की मांग व ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए टनल से गुजरने का समय बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
Pragati Maidan tunnel will open from 6 am to 10 pm drainage will be done by automatic pumps
Pragati Maidan Tunnel - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा, गाजियाबाद समेत पूर्व दिल्ली और लुटियंस दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों की सहूलियत बढ़ने जा रही है। अब वह प्रगति मैदान टनल से सुबह से देर रात तक गुजर सकेंगे। पीडब्ल्यूडी ने टनल को नियत समय से सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे बाद तक खोलने का फैसला किया है। यह टनल सुबह आठ बजे की जगह यात्री छह बजे और शाम आठ बजे की जगह रात दस बजे तक खुली रहेगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि लोगों की मांग व ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए टनल से गुजरने का समय बढ़ाया गया है। अब लोग सुबह छह बजे से रात दस बजे तक इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन

 
स्वचालित पंपों से होगी जल निकासी 
मानसून की बारिश के कारण राजधानी में होने वाले जल भराव से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों ने विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि नव निर्मित प्रगति मैदान सुरंग में जल निकासी के लिए स्वचालित पंप लगाए गए हैं। भारी बारिश होने पर कई अस्थायी पंप काम करेंगे।  
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की निगरानी में एलएंडटी कंपनी ने प्रगति मैदान में सुरंग बनाया है। सुंरग से जल निकासी का उचित प्रबंध करने से पहले अभियंताओं ने तीस साल की बारिश के रिकार्ड की जांच की है। अत्याधिक जल जमाव होने वाले कई अंडरपास में लगाए गए जल निकासी संयंत्रों की जांच की गई। इसके बाद यहां जल निकासी संयंत्र तैयार किया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रवि वर्मा ने कहा कि सुरंग में पानी को सोखने के लिए भूमिगत संयंत्र लगाए गए हैं। भारी बारिश होने पर पानी को तेजी से बाहर निकालने के लिए अलग से स्वचालित पंप लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed