{"_id":"59b506174f1c1bec7f8b5996","slug":"pradyumn-father-told-media-that-murder-is-not-the-result-of-anybodys-immediate-anger","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न मर्डर: पिता ने कहा- हत्या फौरी गुस्से का नतीजा नहीं, इसके पीछे है गहरी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न मर्डर: पिता ने कहा- हत्या फौरी गुस्से का नतीजा नहीं, इसके पीछे है गहरी साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
वरुण ठाकुर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायन इंटरनेशनल स्कूल के दर्दनाक हत्या के शिकार प्रद्युम्न के पिता वरूण ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा है कि उन्हें जांच पर पूरा भरोसा है। उन्हे उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही रायन इंटरनेशनल स्कूल के बाहर लोगों की हिंसक प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। हत्या के मामले पर रोशनी डालते हुए वरुण ने कहा कि जिस तरह से 10 मिनट के अंदर हत्या को अंजाम दिया है वह किसी फौरी गुस्से का नतीजा नहीं है बल्कि इसके पीछे किसी की गहरी साजिश है।
विज्ञापन
प्रद्युम्न ने यह भी बताया कि स्कूल प्रशासन ने अबतक उनसे कोई बातचीत नहीं की है। सीएम और कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि 7 दिन के अंदर मामले को सुलझा लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सीबीआई से हत्या की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Police is doing its job, request a parallel CBI inquiry so that every detail related to the case is revealed: Varun Thakur #Gurugram pic.twitter.com/09UwbgO4bG
— ANI (@ANI) September 10, 2017