{"_id":"5a072fc14f1c1baf678bae01","slug":"pradyuman-murder-case-uncle-i-want-to-be-a-cop-like-you","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न हत्याकांड: CBI अधिकारियों से बोला आरोपी छात्र, 'अंकल बनना तो आप जैसा ही है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न हत्याकांड: CBI अधिकारियों से बोला आरोपी छात्र, 'अंकल बनना तो आप जैसा ही है'
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
प्रद्युम्न हत्याकांड में हिरासत में लिया गया छात्र जांच के दौरान सीबीआई अधिकारियों से इतना हिल मिल गया कि उनके जैसा ही बनने की जिद करने लगा। गुरुग्राम से फरीदाबाद लाने के दौरान छात्र ने सीबीआई अधिकारियों से कहा कि अंकल मुझे भी आप जैसा कॉप बनना है, मुझे ऑब्जर्वेशन होम नहीं जाना है। आपके साथ चलना है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, कक्षा ग्यारह के छात्र को एडवेंचर और एक्शन बहुत पसंद है। यही वजह है कि वह बड़ा होकर इंटेलिजेंट कॉप (तेजतर्रार पुलिसकर्मी) बनना चाहता है। सीबीआई की मनोवैज्ञानिक जांच के तरीके देख छात्र कभी आश्चर्य चकित होता तो कभी जांच उपकरणों के बारे में ही पूछताछ करने लगता।
विज्ञापन
Trending Videos
साथ ही रहने की जिद करने लगा
ryan school
तीन दिन की रिमांड पर सीबीआई अधिकारियों के साथ रहे छात्र को उनकी कार्यशैली इतनी अच्छी लगी कि वह उनके साथ ही रहने की जिद करने लगा। शनिवार को न्यायालय ऑब्जर्वेशन होम के लिए निकले अधिकारियों से छात्र ने जिद की कि अंकल उसे वहां न ले जाकर अपने साथ ही ले जाएं।
वह भी उनकी तरह कॉप बनकर मिस्ट्री (रहस्य) सुलझाएगा। गुरुग्राम से फरीदाबाद के रास्ते में छात्र ने खाना खाने की इच्छा जताई। सीबीआई अधिकारियों को वाहन रुकवा कर उसे भोजन भी कराया।
वह भी उनकी तरह कॉप बनकर मिस्ट्री (रहस्य) सुलझाएगा। गुरुग्राम से फरीदाबाद के रास्ते में छात्र ने खाना खाने की इच्छा जताई। सीबीआई अधिकारियों को वाहन रुकवा कर उसे भोजन भी कराया।