फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pradesh Congress President Sheila Dikshit held a meeting in the state office

कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू, शीला दीक्षित ने बुलाई बैठक

Tue, 11 Jun 2019 10:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jun 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Pradesh Congress President Sheila Dikshit held a meeting in the state office
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। उसने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और कार्यकारी अध्यक्षों की इस बाबत प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में एक बैठक भी हुई। 
विज्ञापन


बैठक में जिला और ब्लाक अध्यक्ष भी शरीक हुए। बैठक में तय किया गया कि उम्मीदवारों के चयन में जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 
विज्ञापन


2020 के विधानसभा चुनावों के लिए जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए बेहतर, अनुभवी और क्षेत्र में साख रखने वाले तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम का पैनल तैयार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पैनल 22 जून 2019 तक प्रदेश कार्यालय में भेजना होगा। बैठक में फैसला लिया गया कि इन तीन नामों में एक महिला उम्मीदवार का होगा। प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित का मानना है कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन जल्दी होना चाहिए, ताकि पार्टी अपनी रुपरेखा पूरी तरह तैयार कर सके।

बैठक में शीला दीक्षित के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, राजेश लिलौठिया, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी, जितेंद्र कुमार कोचर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed