{"_id":"ef4c31bb46d8cf83750961aa14762fcd","slug":"power-supply-problem-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बिजली कटौती करेगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बिजली कटौती करेगी परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 25 May 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबादवासियों को सोमवार को भी बिजली कटौती से निजात नहीं मिलेगी। मेंटिनेंस के नाम पर सोमवार को भी शहर के कई इलाकों में 3 से 5 घंटे तक बिजली गायब रहेगी।
विज्ञापन
सोमवार की कटौती से ज्यादातर सेक्टर व सोसायटी के पॉश इलाके प्रभावित रहेंगे। शहरवासियों का कहना है कि आखिर कब तक मेंटिनेंस के नाम पर बिजली विभाग का ये खेल चलता रहेगा।
विज्ञापन
रविवार को भी शहर के दर्जन से अधिक इलाकों में 5 घंटे तक बिजली कटौती की गई थी। निगम के अधिकारी आरएस यादव का कहना है कि मेंटिनेंस के चलते सोमवार को ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र के अशोका एन्क्लेव मेन, पार्ट-1 और पार्ट बल्लभगढ़ क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर-6 और 7 में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जबकि एनआईटी क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी के ई ब्लॉक में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन