{"_id":"545f43b966597a10c31582f513b7b66e","slug":"power-supply-derailed-been-busy-roasting-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरी पावर सप्लाई, दिनभर होती रही रोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरी पावर सप्लाई, दिनभर होती रही रोस्टिंग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Oct 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
पावर सप्लाई में सुधार के दावों के तीसरे दिन ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गई। मंगलवार को रात से ही पावर सप्लाई गड़बड़ा गई। अनपरा पावर स्टेशन का उत्पादन गड़बड़ाने से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
गर्मी में छह घंटे का पावर कट रहने से लोगों को आफत झेलनी पड़ी। अफसरों का दावा है कि बुधवार से सप्लाई में सुधार हो जाएगा। शहर में मौजूदा समय में 1350 मेगावाट की जरूरत है। इसके सापेक्ष मंगलवार को 1100 मेगावाट आपूर्ति ही मिल सकी।
विज्ञापन
गड़बड़ाई विद्युत सप्लाई के बीच शासन ने तीन अक्तूबर से सुधार का दावा किया था। कारपोरेशन अफसरों ने भी त्योहारी सीजन के चलते दीपावली पर शेड्यूल के अनुसार सप्लाई देने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
इसमें शहर को 22 घंटे बिजली दी जानी थी। तीन अक्तूबर से सप्लाई में सुधार भी हुआ, लेकिन यह केवल तीन दिन चल सका। सोमवार रात से बिजली ने परेशान करना शुरू कर दिया था।
मंगलवार सुबह चार बजे से दो घंटे के लिए शहर की सप्लाई काटी गई। दोपहर में फिर 12 बजे से दो घंटे की इमरजेंसी रोस्टिंग हुई। शाम को फिर पावर कट किया गया। लोगों को छह घंटे कटौती झेलनी पड़ी।
एसई पावर कारपोरेशन एसबी यादव के अनुसार अनपरा से जेनरेशन गड़बड़ाने की सूचना है। यहां पिछले दिनों लगाया गया बड़ा ट्रांसफार्मर मंगलवार को बदला गया। नया ट्रांसफार्मर लगाने में दो दिन का समय लगेगा। इससे 500 मेगावाट सप्लाई की कमी आई। बुधवार दोपहर से इसमें सुधार की उम्मीद है।