फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Power stations are overloaded with connections to builders

ओवरलोड पावर स्टेशनों से दे रहे बिल्डरों को कनेक्शन

Mon, 05 May 2014 01:20 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 05 May 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
Power stations are overloaded with connections to builders

ओवरलोड पावर स्टेशन से ही अफसरों ने बिल्डरों को कनेक्शन दे दिए। इसका खामियाजा महानगर के लाखों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिल्डरों को ये कनेक्शन जीडीए के पावर स्टेशन तैयार होने के बाद जारी किए जाने थे। कनेक्शन जारी करने का क्रम अब भी जारी है। इसकी जांच अब एमडी स्तर से की जाएगी।

विज्ञापन



महानगर में ऐसे दर्जनों मामले हैं, जहां मानकों को ताक पर रखकर बिल्डरों को कनेक्शन दिए गए। जांच के दायरे में कनावनी और राजनगर एक्सटेंशन के बिल्डरों के कनेक्शन भी हैं। राजनगर एक्सटेंशन में दो पावर स्टेशनों के बराबर लोड के कनेक्शन मानकों को ताक पर रखकर जारी कर दिए गए। पिछले सप्ताह ओवरलोड के चलते केबिल फाल्ट हो गया था, इस कारण लोगों को 17 घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


यह हुआ
राजनगर एक्सटेंशन में जीडीए को पावर स्टेशनों का निर्माण कराना था। बिल्डरों को अपार्टमेंट-टावर बनाने के लिए पावर कारपोरेशन को अस्थाई कनेक्शन देने थे। इसके बावजूद एक्सटेंशन में 50 से ज्यादा स्थाई कनेक्शन कारपोरेशन अफसरों ने जारी कर दिए। एक्सटेंशन में करीब 200 एमवीए विद्युत लोड के कनेक्शन जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए ने खींचे हाथ
बिल्डरों को कनेक्शन मिलने के बाद जीडीए ने यहां बनने वाले चार पावर स्टेशनों से हाथ खींच लिए हैं। इस क्षेत्र में पावर स्टेशनों का निर्माण जीडीए को नवंबर-2011 तक पूरा करना था, जो कि अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है, जबकि इस क्षेत्र में भवन निर्माण और कनेक्शन जारी हैं।

यह हो रही परेशान
एक्सटेंशन क्षेत्र को कनेक्शन नंदग्राम-पटेलनगर क्षेत्र से दिए गए हैं। इससे पटेलनगर, नंदग्राम, मेरठ रोड, हरवंशनगर, सेवानगर और धूकना क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा है। यहां तार टूटने और ट्रांसफार्मर डैमेज होने की शिकायतें सबसे ज्यादा है। 33 केवीए पावर स्टेशन के भूमिगत केबिल में भी फाल्ट हो चुका है।


एमडी हैं नाराजगी
जांच में सामने आया कि ये पावर स्टेशन ओवरलोड हैं। यहां से बिल्डरों को कनेक्शन दे दिए हैं। इसमें वसूली के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। एमडी ने दो साल में दिए गए सभी कनेक्शनों की जांच एसई एसबी यादव की अध्यक्षता वाली कमेटी से कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed