{"_id":"ee0137b3144555a316090ce24da514f3","slug":"power-on-bogus-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कनेक्शन पर फिर देनी पड़ी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कनेक्शन पर फिर देनी पड़ी बिजली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 05 Feb 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के लाइनपार क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा से सटी कालोनियों में सोमवार को काटी गई विद्युत आपूर्ति मंगलवार शाम को फिर जोड़ दी गयी। इससे पूर्व आपूर्ति काटने के विरोध में लोगों ने मंगलवार को चीफ इंजीनियर आफिस में प्रदर्शन कर सप्लाई देने की मांग की।
चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने बताया कि कालोनी वैध होने पर सप्लाई दी जा सकती है। एक्सईएन को कालोनी की वैधता की जांच कराकर निर्णय लेने को कहा गया है।
कारपोरेशन ने मनमानी लाइन खड़ी कर बिजली चोरी करने के आरोप में बिल्डर्स सहित कई उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
अकबरपुर-बहरामपुर के पास नई कालोनी में एक साल पहले लाइन तैयार कर और आपूर्ति देने के मामले में जेई-एसडीओ की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।
लोगों के अनुसार इन अफसरों ने ही क्षेत्र में लाइन तैयार कराकर सप्लाई दी थी। यहां करीब 37 कनेक्शन दिए गए, जबकि अवैध रूप से संचालित करीब 70 कनेक्शन धारकों से मनमानी वसूली की गई।
एक दिन पहले तक कालोनी को अवैध बताकर सप्लाई न देने वाले एक्सईएन राघवेंद्र यादव ने मंगलवार को आपूर्ति शुरू करा दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते आपूर्ति शुरू करा दी गई है। लोगों से शपथ पत्र लेकर सप्लाई देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में कालोनी को विद्युतीकरण सूची में शामिल कर लिया जाएगा। सोमवार को उन्होंने कालोनी को सरकारी भूमि पर बसी बताकर डूब क्षेत्र में करार दिया था वहीं एक दिन बाद इसे डूब क्षेत्र से बाहर बताया और कहा कि बिल लेकर आपूर्ति देने में कोई परेशानी नहीं है।