{"_id":"812b4f1e2819cecfe2f7cd3d8a2a5143","slug":"power-minister-accused-of-giving-benefits-to-power-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कंपनी को फायदा पहुंचा रहे हैं बिजली मंत्री’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कंपनी को फायदा पहुंचा रहे हैं बिजली मंत्री’
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jun 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कांग्रेस ने केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल पर बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल के नेता हारून यूसुफ और मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि कंपनियों और ऊर्जा मंत्री में हुए समझौते का खुलासा होना चाहिए।
इतना ही नहीं उन्होंने केजरीवाल की चुप्पी को भी शक के घेरे में बताया है। दोनों ने मांग की है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में तीस फीसदी बिल कम करने का वादा किया था, जिसे तुरंत निभाना चाहिए।
विज्ञापन
यूसुफ ने गोयल के उस बयान की निंदा की है जिसमें कहा गया है कि कटौती को समाप्त करने में दो साल का समय लगेगा। यूसुफ ने कहा, जब कांग्रेस शासनकाल में चौबीस घंटे बिजली मिल रही है तो अचानक क्या हो गया।
विज्ञापन