{"_id":"b90f111ef9643d6c5ef626f5c291f67b","slug":"power-is-a-problem-please-contact-us-here-would-solve","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की दिक्कत है, यहां करें संपर्क, होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की दिक्कत है, यहां करें संपर्क, होगा समाधान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 29 Apr 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने कंप्यूटरीकृत उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली को और सुदृढ़ बना दिया है। अब यह पूरी तरह से कंज्यूमर फ्रेंडली है। अब यदि निर्धारित समय में शिकायत का हल नहीं होता तो यह अपने आप उच्चतर अधिकारियों के पास ट्रांसफर हो जाएगी।
विज्ञापन
शिकायत पर अमल हो, इसको कारगर बनाने के लिए ट्रैक का विकल्प दिया गया है। इसके माध्यम से शिकायतें बिना कर्मचारी के हस्तक्षेप के स्वत: दर्ज होंगी। इसके बाद संबंधित कर्मचारी को एसएमएस और ई-मेल से तुरंत अलर्ट का संदेश मिलेगा। कर्मचारी उपभोक्ता की शिकायत का एसएमएस व ई-मेल के माध्यम से जवाब दे सकेगा।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की शिकायत का निवारण निर्धारित समयसीमा में हो, इसके लिए उपमंडल अधिकारी जिम्मेदार होगा। उपभोक्ता अपनी शिकायतें संबंधित निगमों को ई-मेल www.dhbvncgrs@gmail.com या www.uhbvncgrs@gmail.com पर दर्ज करवा सकते हैं। इस प्रणाली में दर्ज शिकायत एक तय समय के बाद स्वत: उच्च अधिकारी के पास पहुंच जाती है।
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी को मिली शिकायत का यदि तय समय के भीतर निवारण नहीं होता है तो यह उप-महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, मुख्य महाप्रबंधक, निदेशक और प्रबंध निदेशक तक पहुंच जाती है।