फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   power cuts in many areas due to load shedding amid water crisis in Delhi

दिल्ली पर कैसा संकट: पानी की कमी... बिजली की कटौती, गर्मी के बीच बढ़ी परेशानी; कई इलाकों में दो घंटे बत्ती गुल

Sat, 01 Jun 2024 10:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 10:21 PM IST
सार

Delhi Power Cut: दिल्ली में गर्मी के बाद पानी संकट के बीच बिजली कटौती से परेशानी बढ़ रही है। लोड शेडिंग की वजह से कई इलाकों में बिजली कटौती हो रही है। भाजपा ने कहा कि दिल्ली सरकार बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है।
 

विज्ञापन
power cuts in many areas due to load shedding amid water crisis in Delhi
बढ़ी बिजली की मांग - फोटो : एएनआई

विस्तार

भीषण गर्मी में बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। बिजली की मांग लगातार रिकार्ड स्तर पर पहुंच रही है। इस वजह से राजधानी के कई इलाकों में बिजली कटौती भी हो रही है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाके में तो एक-एक घंटे की कटौती देखने को मिल रही है। पॉश कॉलोनियों से लेकर जेजे कॉलोनी, पुरानी दिल्ली के बाजार और नई दिल्ली के मॉल में भी बिजली की कटौती हो रही है।

विज्ञापन

दिल्ली में बिजली की कटौती
गर्मी की वजह से लोगों का जीवन इन दिनों बेहाल है। ऐसे में बिजली की कटौती और परेशानी बढ़ा रही है। 8300 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की जा रही है। पॉश कॉलोनियों में लोगों को दिन में दो से तीन बार 15 से 20 मिनट की बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है वही मध्यम वर्ग की कॉलोनियों में एक बार में 45 मिनट से एक घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, जबकि अनधिकृत कॉलोनियों और दूर-दराज के इलाकों में लंबी कटौती का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में दो घंटे बिजली हो रही गुल
इसके अलावा चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, सदर बाजार, ईदगाह, पुरानी दिल्ली के व्यापारियों को दिन में दो घंटे तक की बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, साकेत और वसंत विहार में भी रहने वालों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

बिजली-पानी के संकट पर भाजपा का तंज
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से पानी की कमी का सामना दिल्ली वाले कर रहे थे अब बिजली कटौती की एक नई समस्या बन गई है। बिजली मंत्री आतिशी प्रतिदिन 8300 मेगावाट की उच्च मांग को पूरा करने के दावा कर रही है। दूसरी तरफ आरडब्ल्यूए और प्रमुख नागरिकों का सोशल मीडिया पर बिजली कटौती की रिपोर्ट लिखना चौंकाने वाला है। 

दिल्ली के इन इलाकों में हो रही बिजली कटौती
छतरपुर से नजफगढ़ तक, नरेला से नांगलोई तक, विकासपुरी से मोहन गार्डन तक और घोंडा बाबरपुर से मयूर विहार तक पूरे पूर्वी दिल्ली के दूर-दराज के इलाकों में दैनिक आधार पर बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार बुनियादी सुविधा भी देने में विफल साबित हो रही है। राजनीतिक बयानबाजी की जगह बिजली और पानी की सुविधा देने पर आम आदमी पार्टी को ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed