फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Power cuts at all - scene 5 hours on station

बिजली कटौती पर सब-स्टेशन पर 5 घंटे हंगामा

Sat, 21 Jun 2014 12:38 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 21 Jun 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
Power cuts at all - scene 5 hours on station

बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। लाजपत नगर और पसौंडा के रेजीडेंट्स ने लाजपत नगर सब-स्टेशन पर एसडीओ का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


फिर बिजली आपूर्ति की मांग लेकर धरने पर बैठ गए। अधिशासी अभियंता के समझाने पर पांच घंटे बाद लोगों का विरोध खत्म हुआ।

बीते कई दिनों से क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही थी। सुबह करीब 11 बजे अंधाधुंध कटौती से परेशान लाजपत नगर और पसौंडा के लोग काफी संख्या में सब-स्टेशन पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीओ का घेराव कर, सब-स्टेशन पर 5एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाने और राजेंद्र नगर, लाजपत नगर, पसौंडा, शालीमार गार्डन के फीडर अलग करने की मांग की। एसडीओ ने मांगे पूरी करने पर असमर्थता दिखाई तो लोग धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता राजीव गुप्ता ने लोगों को अगले तीन दिनों में बेहतर विद्युत आपूर्ति का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना खत्म हुआ।

लोगों ने एक सप्ताह में बिजली आपूर्ति सही नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी है। इस मौके पर अनिल चौधरी, ममता सिरोही, मनु गुप्ता, रेनू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पसौड़ा के लोगों ने की जाम लगाने की कोशिश
बिजली कटौती से परेशान पसौंडा के रेजीडेंट्स ने वजीराबाद रोड पर हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगने से पहले ही लोगों को समझा बुझाकर जाम लगने से बचा लिया।


प्यास बुझाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी पेयजल लाइन
लाजपत नगर सब-स्टेशन पर हंगामा कर रहे लोगों ने प्यास बुझाने के लिए पास से ही जा रही पेयजल लाइट तोड़ दी। नगर निगम के अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed