{"_id":"58f79c354f1c1b9d554704aa","slug":"power-cut-schedule-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनलॉस के नाम पर कटेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनलॉस के नाम पर कटेगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
wine protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप समय से बिजली का बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन आपके इलाके में लाइनलॉस अधिक है तो इसका खामियाजा आपको भी उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
दरअसल, बिजली निगम ने घाटे से उबरने के लिए नया फॉर्मूला अपनाया है। जिस फीडर पर लाइनलॉस अधिक है, उस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती भी ज्यादा झेलनी होगी। अधिक लाइनलॉस वाले 49 फीडरों की पहचान कर बिजली निगम ने बुधवार को कटौती का शेड््यूल जारी कर दिया है। तय शेड््यूल के मुताबिक बिजली कटौती बुधवार से बिजली कटौती शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
जिन फीडरों पर लाइनलॉस 50 फीसद से अधिक होगा, वहां रोजाना 8 घंटे कटौती होगी। 35 से 50 फीसद लाइनलॉस वाले फीडर को 6 घंटे का कट झेलना होगा, जबकि 20 से 25 फीसद लाइनलॉस वाले क्षेत्र में दो घंटे का कट लगेगा। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता ने बताया कि तय शेड््यूल के मुताबिक कटौती का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन