एनसीआर के इस गांव में 20 दिनों से नहीं आई है बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका के गांव बीवां के मनिया मोहल्ले में पिछले 20 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। ट्रांसफार्मर के फुक जाने से ग्रामीणों को बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग एवं उसके अधिकारियों को इस समस्या के बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों ने उपायुक्त से समस्या दूर करने की गुहार लगाई है। उधर बिजली विभाग के एसडीओ घनश्याम दास ने कहा कि ट्रांसफार्मर को जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।
ग्रामीण खालिद अहमद, तैय्यब, शेर मोहम्मद, निज्जर, समसू, उसमान, आस मोहम्मद और अमल आदि ने बताया कि उनके गांव के मनिया मोहल्ले में बिजली का ट्रांसफार्मर फुके होने की शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से की है, लेकिन विभाग कोई न कोई बहाना लगाकर उन्हें टरका रहा है। ट्रांसफार्मर फुके होने के कारण पानी की समस्या हो गई है और ग्रामीणों व पशुओं को पीने के पानी के लाले पडे़ हुए हैं।
इस संदर्भ में बिजली विभाग के एसडीओ घनश्याम दास ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत उन्हें मिल गई है। विभागीय कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बोल दिया गया है। जल्द ही गांव का फुका हुआ ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।