{"_id":"fcdcfb1d8da992f2ed080d64d7bbcfef","slug":"power-cut-in-gurgaon-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को नहीं आएगी बिजली
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 12 Apr 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में रविवार का दिन शहर के कुछ इलाके के लोगों के लिए ठीक नहीं गुजरने वाला है।
विज्ञापन
शिवपुरी सहित करीब पांच 11 केवी फीडर सुबह से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। इसके काण बिजली आपूर्ति नहीं होगी। इसका कारण पुरानी केबल बदलकर नई केबल डालना बताया गया है।
गर्मी शबाब पर आने से पहले बिजली विभाग पुरानी केबल बदलने पर लगा है। चुनाव के दौरान यह काम ठप हो गया था।
चुनाव कार्य पूरा होते ही इस रविवार से फिर इसकी शुरुआत कर दी गई है। रविवार को सुबह 10 बजे से आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
शिवपुरी के अलावा 11 केवी सेक्टर 9, जिमखाना फीडर, ज्योति पार्क फीडर आदि भी बंद रहेगा। यह सारे फीडर सेक्टर 9 के 66 केवी पॉवर हाऊस से संचित होते हैं। इसके बंद होने से शहर का पुराना हिस्सा विशेष तौर से प्रभावित होगा।
विज्ञापन