फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   power cut in delhi creates problem for cabinet minister piyush goyal

क्यों गुल हो गई ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की नींद?

Mon, 09 Jun 2014 01:51 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
power cut in delhi creates problem for cabinet minister piyush goyal

राजधानी में बिजली की आंख मिचौली से परेशान आम लोग तो रतजगा करते को मजबूर हैं ही, लेकिन इस बिजली गुल की लगातार होने वाली घटना ने ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की भी नींद गुल करके रख दी।

विज्ञापन


हालांकि ऊर्जा मंत्री खुद बिजली गुल होने से हलकान नहीं हुए, बल्कि पॉश इलाके से बिजली काटे जाने की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के कारण उन्हें नींद खराब करनी पड़ी।
विज्ञापन


रविवार देर रात दिल्ली के विभिन्न इलाकों में विजली की समस्या से परेशान लोगों ने जमकर हंगामा किया।

खुद जागकर ठीक कराई बिजली

power cut in delhi creates problem for cabinet minister piyush goyal

दरअसल शुक्रवार की रात दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके चित्तरंजन पार्क में अचानक बिजली चले जाने और बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस की ओर से कोई सुनवाई न होने पर एक वरिष्ठ पत्रकार ने सीधे गोयल को फोन लगा दिया।

इसके बाद न केवल गोयल रात भर जाग कर इस खराबी को दूर कराने में लगे रहे, बल्कि बीएसईएस के महाप्रबंधक को भी जगाए रखा। उक्त पत्रकार ने इस घटना का उल्लेख अपने फेसबुक पेज पर किया है।

दरअसल हुआ यूं कि शुक्रवार रात करीब दो बजे दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाकों की बिजली अचानक गुल हो गई। इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार और वरिष्ठ स्तंभकार स्वप्न दासगुप्ता की पत्नी रेशमी दासगुप्ता ने बीएसईएस के अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया। मगर जब यहां सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने सीधे गोयल को फोन लगाया।

फेसबक पोस्ट पर वाजिब कमेंट

power cut in delhi creates problem for cabinet minister piyush goyal

फोन आने के बाद ऊर्जा मंत्री ने अपनी बिस्तर पर नींद फरमा रहे बीएसईएस के जीएम को जगाया और बिजली व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। इस दौरान गोयल तब तक जगे रहे, तब तक बिजली की सप्लाई दुरुस्त नहीं हुई।

बिजली की सप्लाई शुरू होने की सूचना जीएम से मिलने के बाद खुद गोयल से संबंधित पत्रकार से इसकी ताकीद की। चूंकि इस दौरान दो घंटे का समय बीत चुका था, इसलिए ऊर्जा मंत्री भी तब तक जगे रहे।

दासगुप्ता ने अपने फेसबुक पेज पर इस घटना का विस्तार से जिक्र किया है। इस फेसबुक पोस्ट पर पत्रकार के किसी मित्र ने टिप्पणी की है कि एक पत्रकार की वजह से ऊर्जा मंत्री जागे और उनके इलाके में बिजली भी आ गई। मगर उन गरीबों का क्या जो ऊर्जा मंत्री तक अपनी पहुंच की सोच भी नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed