{"_id":"6a39791318d07cf5270a746c","slug":"power-crisis-deepens-in-ishwar-nagar-residents-distressed-by-water-shortage-amidst-the-heat-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-125239-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ईश्वर नगर में बिजली संकट गहराया, गर्मी में पानी की किल्लत से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ईश्वर नगर में बिजली संकट गहराया, गर्मी में पानी की किल्लत से लोग परेशान
विज्ञापन
लंबे पावर कट से बढ़ी मुश्किलें, क्षेत्रवासियों ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर की ईश्वर नगर कॉलोनी में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से जहां लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। वहीं पानी की सप्लाई भी ठप होने के कारण घरेलू कामकाज और भोजन बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से अपील करते हुए कहा कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। लोगों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती के कारण दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गर्मी, पानी की कमी और अन्य परेशानियों से राहत मिल सके।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली बहुत कम आ रही है। बार-बार बिजली जाने के कारण रात के समय आराम से सोना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
स्थानीय निवासी धर्म चौधरी
बिजली न होने के कारण पंखे बंद पड़े रहते हैं, जिससे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के बीच मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। पंखे नहीं चलने से मच्छर बच्चों को काटते रहते हैं, जिसके कारण वे रातभर ठीक से सो नहीं पाते। अमर चंद्र स्थानीय निवासी
विज्ञापन
बिजली कटौती का असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ रहा है। कई बार पर्याप्त पानी नहीं मिलने से घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो जाता है। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। रविंद्र स्थानीय निवासी