फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pour kerosene attempted suicide near Parliament House

मिट्टी का तेल डालकर संसद भवन के पास खुदकुशी की कोशिश

Thu, 10 Mar 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
Pour kerosene attempted suicide near Parliament House

संसद भवन के पास मंगलवार दोपहर एक युवक ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया था। पुलिसकर्मियों की सतर्कता के चलते उसे समय से पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


संसद मार्ग थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उससे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक का नाम हरी सिंह (30) है।
विज्ञापन


पेशे से कारपेंटर हरी सिंह हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। वह बुधवार सुबह ट्रेन से दिल्ली पहुंचा। दोपहर को वह संसद भवन के गेट नंबर-एक के पास स्थित मीडिया पार्किंग में पहुंचा और वहां अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सीआईएसएफ व दिल्ली पुलिस के जवान तैनात थे। इन्होंने उसे तुरंत पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस के पास पहले से अलर्ट था कि कोई व्यक्ति संसद भवन के पास खुदकुशी या खुदकुशी का प्रयास कर सकता है, इस कारण पुलिसकर्मी चौकन्ने थे।

पुलिस ने मामला दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Pour kerosene attempted suicide near Parliament House

हरीसिंह ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2009 में नागौर में उसके जीजा, बहन और उनके दो बच्चों की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

बाद में आरोपी कोर्ट से रिहा हो गया था। मामला सीबीआई में भी गया था, मगर सीबीआई ने जांच करने से मना कर दिया था। हरीसिंह अब मांग कर रहा है कि इस  हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए।

सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर वह दिल्ली खुदकुशी करने पहुंचा था। उसने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल तो डाल लिया था, मगर उसके पास से पुलिस को माचिस नहीं मिली है। संसद मार्ग थाना पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed