{"_id":"2b8d4a26eed23f04bf10ded942653e6e","slug":"pour-from-the-sky-today-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से आसमान से बरसेगी ‘आग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आसमान से बरसेगी ‘आग’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 08 May 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की राहत के बाद बृहस्पतिवार से फिर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। तापमान में एकाएक बढ़ोत्तरी होने से जहां गर्मी परेशान करेगी वहीं, भयंकर उमस भी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई थी। हल्की बूंदाबांदी के बाद ही गर्मी के तेवर कुछ कम हुए थे। तापमान 44 से कम होकर 39 पर पहुंचने से राहत मिली थी।
विज्ञापन
बुधवार का तापमान भी 26/39 डिग्री रहने से थोड़ा आराम रहा, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को तापमान 26/42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन