फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poultry Shop owner killed by contract killers.

नौ मुर्गियों के चलते खतरे में पड़ा किलर गैंग

Wed, 26 Nov 2014 06:01 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
Poultry Shop owner killed by contract killers.

नौ मुर्गियों के चोरी की सूचना लिखाने का एक मामला इतना बड़ा हो सकता है इसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। दिल्ली कैंटोमेंट इलाके में 39 वर्षीय राकेश सिंह की पोल्ट्री फार्म है। 11 नवंबर को उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नौ मुर्गियों चोरी हो गई हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट लिखाने के आठ दिन बाद उनके फार्म पर कुछ गंडों ने हमला किया। इस हमले में राकेश की मौत हो गई जबकि उनके बेटे को गंभीर चोट लगी। राकेश का बेटा अभी भी दिल्ली के एलएनजीपी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


पुलिस ने जब इस हमले की जांच शुरु की तो एक खतरनाक साजिश के साथ कांट्रैक्ट किलर के एक गैंग का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने सुपारी ले कर हत्या करने वाले इस गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शेष की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत वापस ने लेने की मिली सजा

Poultry Shop owner killed by contract killers.

जांच में पता चला कि पिछले साल दिसंबर में राकेश के भाई की मित्सीबुसी कार चोरी हो गई थी। चोरी की एक घटना को एक व्यक्ति ने देख लिया था। उसकी पहचान पर राकेश के भाई ने गौरव कोहली नामक व्यक्ति के खिलाफ कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एक महीने बाद गौरव कोहली राकेश सिंह के भाई के घर पहुंचा और कार वापस करते हुए उसने एफआईआर वापस लेने की बात कही। राकेश के भाई ने शिकायत वापस लेने से इंकार कर दिया।

इसके बाद से ही गौरव और उसके लोग राकेश और उसके भाई के परिवार को लगातार परेशान कर रहे थे। इस दौरान राकेश और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

राकेश की जान बचाई जा सकती थी?

Poultry Shop owner killed by contract killers.

धमकी के खिलाफ भी राकेश के परिवार ने पुलिस में लिखित शिकायत की और परिवार के लिए खतरे की बात पुलिस को भी बताई। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

राकेश सिंह ने जब 11 नवंबर को मुर्गियों के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई तो गौरव ने राकेश की दुकान पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। जांच में पता चला गौरव असल में एक कांट्रैक्ट किलर है जिसपर 23 आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें से तीन हत्या के मामले हैं।

हत्या की धमकी और चोरी की शिकायत के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता इस मामले में बेहद निराशजनक है। इस मामले में पुलिस ने अगर समय रहते ही कदम उठाए होते तो शायद राकेश की जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed