सरकार वैन पर लदवाकर बेच रही है आलू-प्याज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आलू-प्याज की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने खुद ही सस्ते दरों पर आलू-प्याज बेचना शुरू कर दिया है। दिल्ली एग्रीकल्चरण मार्केटिंग बोर्ड ने राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 26 मोबाइल वैन पर सस्ते आलू-प्याज की बिक्री शुरू कर दी है।
हालांकि भिन्न-भिन्न मंडी से निकली आलू-प्याज की कीमतें भी अलग-अलग हैं।
विकास आयुक्त पुनीत गोयल ने बताया कि 6 मोबाइल वैन उत्तरी क्षेत्र में 17 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बिक्री की गई।
अलग-अलग वैन पर अलग-अलग कीमतें
पूर्वी दिल्ली के झिलमिल कालोनी, कोंडली, सीमापुरी, जाफराबाद, राम नगर, मुस्तफाबाद, जगजीत नगर, नवीन शाहदरा व बिहारी कॉलोनी में 10 मोबाइल वैन आलू-प्याज बिक्री के लिए भेजी गईं। इन वैन पर 12-14 रुपये किलो आलू और 14-16 रुपये किलो प्याज की बिक्री की गई।
पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी, द्वारका सेक्टर 5,6,7, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, हरि नगर, मोहन गार्डन, पंजाबी बाग, उत्तम नगर, नजफगढ़, पालम कॉलोनी, तिलक नगर समेत कुछ अन्य कालोनियों में आलू प्याज बिक्री के लिए 10 वैन भेजी गई। इन वैन पर आलू 15 रुपये किलो और प्याज 20 रुपये किलो बेची गई।