{"_id":"58cd60334f1c1b295a32bb76","slug":"postpone-bjp-s-booth-workers-conference-now-conference-will-be-on-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सीएम के शपथग्रहण समारोह ही भेंट चढ़ गया भाजपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सीएम के शपथग्रहण समारोह ही भेंट चढ़ गया भाजपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : ani
तीनों नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को आयोजित होने वाला बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
अब यह सम्मेलन 25 मार्च को होगा। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दी। मनोज तिवारी ने बताया कि सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कार्यकर्ताओं से रूबरू होना था और उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
इस कारण सम्मेलन को स्थगित करना पड़ा। खास बात यह है कि सम्मेलन की सभी तैयारी हो चुकी है। इसमें करीब 60 हजार कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 1800 बसों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा रामलीला मैदान में उनके बैठने की व्यवस्था हो चुकी थी। अमित शाह को तीनों नगर निगम के चुनाव प्रचार का शंखनाद करना था। बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा ने प्रत्येक बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ताओं को बुलाया था। इसके चलते उसने सम्मेलन को पंच परमेश्वरम का नाम दिया था।
मनोज तिवारी के अनुसार बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन तीनों नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अमित शाह से मार्गदर्शन पाने के लिए कार्यकर्ताओं में अति उत्साह है। इसको ध्यान में रखते हुए अब सम्मेलन 25 मार्च को कराने का निर्णय लिया है।