{"_id":"6a48028da65b612e800c6234","slug":"posting-a-video-about-drug-abuse-and-theft-backfires-youth-assaulted-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113311-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नशा और चोरी पर वीडियो डालना पड़ा भारी, युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नशा और चोरी पर वीडियो डालना पड़ा भारी, युवक से मारपीट
विज्ञापन
सोशल मीडिया वीडियो के बाद युवक पर लाठी-डंडों से हमला, छह लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव ढाणा में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद एक युवक के साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित फते मोहम्मद पुत्र इसलाम निवासी ढाणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 1 जुलाई को गुजरात में था। इसी दौरान उसके घर से एक मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें गांव में नशा बेचने और चोरी करने वालों के खिलाफ नाराजगी जताई। उसका कहना है कि वीडियो में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया था।
शिकायत के अनुसार, इसके बावजूद अरशद और मिनहाज उर्फ बज्जर ने उसे फोन कर गाली-गलौज की और कथित तौर पर कहा कि वीडियो उनके बारे में है। फते मोहम्मद का आरोप है कि 2 जुलाई को गांव लौटने के बाद उसने मामले की जानकारी ग्रामीणों और आरोपियों के परिजनों को दी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह गांव की एक दुकान पर बैठा था। तभी आरोपी लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जाते समय उन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद 112 पर सूचना दी गई और सरकारी अस्पताल पिनगवां में उसका मेडिकल कराया गया।