फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Posters of Robert Vadra to contest elections from Ghaziabad Lok Sabha constituency seen in Kaushambi

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राबर्ट वाड्रा?, अब गाजियाबाद में पोस्टर लगाकर की गई अपील

Sat, 09 Mar 2019 11:06 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: sapna singla Updated Sat, 09 Mar 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Posters of Robert Vadra to contest elections from Ghaziabad Lok Sabha constituency seen in Kaushambi
राबर्ट वाड्रा का पोस्टर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के पोस्टर अब गाजियाबाद में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब उनसे गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील की गई है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि 'गाजियाबाद करे पुकार, राबर्ट वाड्रा अबकी बार।' निवेदक में गाजियाबाज यूथ कांग्रेस का नाम लिखा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले मुरादाबाद में भी ऐसा ही पोस्टर लगा था, जिसमें उनसे चुनाव लड़ने की अपील की गई थी। हालांकि, शाम होते होते वे पोस्टर उतार लिए गए थे। वाड्रा इससे पहले भी इशारा कर चुके हैं कि वे राजनीति में आना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों से आ रहा है चुनाव लड़ने का ऑफर

बुधवार शाम को उन्होंने कहा, कई जगह से लोगों के निवेदन आ रहे हैं कि मैं उनके यहां से चुनाव लड़ूं। मैं सही समय पर फैसला लूंगा। बता दें कि राबर्ट वाड्रा को लेकर कई दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed