{"_id":"56da6aae4f1c1bb4048b4b16","slug":"posters-for-the-release-of-omar-khalid-and-anirban","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उमर खालिद और अनिर्बन की रिहाई के लिए लगे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उमर खालिद और अनिर्बन की रिहाई के लिए लगे पोस्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Mar 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू
- फोटो : ब्यूरो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस स्थित कुलपति कार्यालय के सामने कन्हैया कुमार की रिहाई के बाद अब उमर खालिद और अनिर्बन की रिहाई के पोस्टर टंग गए हैं। शुक्रवार दोपहर बाद दो प्रकार के पोस्टर लगे हैं, जिसमें एक पर उमर खालिद और अनिर्बन का फोटो है,।
विज्ञापन
इस फोटो पर लिखा है कि दोनों पर दर्ज गलत मुकदमा वापस लिया जाए और रिहा करने की मांग की गई है। इसके अलावा एक कविता भी है, जिसमें लिखा है कि....जग के मुक्ति चित्र में ढलकर बन स्वच्छंद सर्वहारा के ध्वज संग लहरो।
विज्ञापन
वहीं, कन्हैया के पोस्टर में लिखा है कि बांधने मुझे तू आया है। जंजीर बड़ी क्या लाया है। यदि मुझे बांधना चाहे मन पहले तू बांध अनंत गगन। सूने को साध ना सकता है। वो मुझे बांध कब सकता है। इस कविता के साथ सभी झूठे मुकदमे रद्द करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन