फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poster war between AAP and BJP before elections

सियासतः दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आप और भाजपा में पोस्टर वार, याद दिलाए वादे

Sun, 05 Jan 2020 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 04:06 AM IST
विज्ञापन
Poster war between AAP and BJP before elections
दिल्ली में गर्म हुआ सियासी पारा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजधानी में पोस्टर वार शुरू हो गया है। इस सियासी जंग में आगे निकले की फिलहाल आप व भाजपा में होड़ लगी है। अनधिकृत कॉलोनियों की रजिस्ट्री शुरू होने के बाद भाजपा ने पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उस वादे को याद दिलाया है, जिसमें ऐसा होने पर उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार करने की बात कही थी। 

विज्ञापन


आप के हक में जाने वाले एक पोस्टर में केंद्र में मोदी व दिल्ली में केजरीवाल को लाने की मुहिम चल रही है। इस तरह के पोस्टर लगाने वाले ने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताया है। जबकि भाजपा ने इसे आप की साजिश बताया है। एक अन्य पोस्टर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने जारी किया है, जिसमें उन्होंने आप से निकाले गए नेताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन


देश मांगे मोदी और दिल्ली मांगे केजरीवाल के पोस्टर पश्चिम विहार में  
दिल्ली चुनाव की घोषणा से पहले ही पश्चिमी दिल्ली में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल को पसंदीदा चेहरा बताने वाले होर्डिंग लगाए गए हैं। दिलचस्प यह कि पोस्टर लगवाने ने खुद को संघ व बजरंग दल का कार्यकर्ता बताते हुए अपनी इस मुहिम का समर्थन करने की अपील दिल्लीवालों से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने तंज कसते हुए कहा है कि अब तो भाजपा के लोग भी कहने लगे हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही होने चाहिए। जबकि भाजपा का कहना है कि यह आप की सोची समझी चाल है। 2015 के चुनाव से पहले भी आप ने इसी तरह की तिकड़मों का इस्तेमाल किया था।

पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में लगाए गए पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें आमने-सामने लगाई गई हैं। इसमें लिखा गया है कि देश मांगे मोदी और दिल्ली मांगे केजरीवाल। पोस्टर लगाने वाले ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।

इस पोस्टर को आप के पदाधिकारी अभिषेक गुप्ता समेत विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि जब संघ व भाजपा के कार्यकर्ता भी बोलने लगे हैं कि दिल्ली में तो केजरीवाल। इससे आप समझ सकते हैं कि हवा किस तरफ बह रही है।

उधर, भाजपा ने इसे आप की साजिश करार दिया है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और फिलहाल भाजपा नेता कपिल मिश्रा का कहना है कि आप की पुरानी चाल है। 2015 के चुनाव में भी इसी तरह की चालबाजी आप के लोगों ने की थी। एक बार फिर वे उसी रास्ते पर चल रहे हैं। 

भाजपा ने फ्लाईओवर पर लगाया बैनर

भाजपा युवा मोर्चा ने दिल्ली के दो दर्जन फ्लाईओवर पर बैनर लगाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया है कि वे भाजपा के लिए कब से वोट मांगेंगे। बैनर पर लिखा है कि केजरीवाल जी, आप ने कहा था कि कच्ची कॉलोनियों की एक भी रजिस्ट्री हुई तो भाजपा के लिए प्रचार करूंगा। लो, अब रजिस्ट्री शुरू हो गई है। आप के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। इस बैनर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की ओर से रजिस्ट्री पत्र देते हुए फोटो भी लगाया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जनता के बीच केजरीवाल सरकार के पांच साल के कार्यकाल के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए फ्लाईओवर पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। यादव ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कच्ची कॉलोनियों में एक घर की भी

रजिस्ट्री हुई तो भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दिल्ली की जनता से अपील करूंगा। कल 20 घरों की रजिस्ट्रियां हो गई हैं। मुख्यमंत्री से पूछना चाहते है कि वो बताएं कि अब वो भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से कब अपील कर रहे है।

यादव ने यह भी कहा कि रंग बदलने वाले मुख्यमंत्री ने एक ही झटके में कह दिया कि ये सारी रजिस्ट्रियां फर्जी हैं। ऐसा कहकर मुख्यमंत्री जनता की भावनाओं का अपमान कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के झूठ में दिल्ली की जनता आने वाली नहीं है।

प्रवेश वर्मा ने भी लगवाए पोस्टर

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से बीते दिन सात मुख्यमंत्री उम्मीदवारों को नववर्ष बधाई देने से जुड़े पोस्टर का जवाब शनिवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिया है। उन्होंने भी अपने इलाके में बैनर लगवाए हैं। इसमें उन नेताओं को आप का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताते हुए बधाई दी गई है, जो इस वक्त आप से बाहर हैं। 

बैनर में योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास, आशुतोष, आशीष खेतान, शाजिया इल्मी, एल. रामदास, विनोद कुमार बिन्नी, आनंद कुमार, कैप्टन गोपीनाथ व मयंक गांधी के नाम हैं। सभी लोग पहले आप के नेता हुआ करते थे। लेकिन इस वक्त सभी चेहरे आप से बाहर हैं।

प्रवेश वर्मा ने इनके साथ देने के साथ लिखा है कि आप के उन सभी मुख्यमंत्री उम्मीदवारों को बधाई, जिनको अरविंद केजरीवाल ने पार्टी से बाहर निकाल दिया है। भाजपा सांसद ने इस बैनर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed