फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poster put up Sardar Patel Marg ahead of PM Narendra Modi's arrival after his US visit

अमेरिका से भारत लौटे मोदी का भव्य स्वागत, पीएम बोले- दुनिया की नजरों में भारत का मान-सम्मान बढ़ा

Sat, 28 Sep 2019 09:22 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 28 Sep 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Poster put up Sardar Patel Marg ahead of PM Narendra Modi's arrival after his US visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के सफल दौरे से वापस भारत लौट आए हैं। पीएम मोदी का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम मोदी ने भव्य स्वागत के बाद देश की जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' और 'हाउडी मोदी' का जिक्र किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

  • लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "सबसे पहले मैं आप सबका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप इतनी बड़ी तादाद में हवाई अड्डे पर पहुंचे, स्वागत सत्कार किया, इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं"।
  • 2014 में भी चुनाव जीतने के बाद मैं अमेरिका, यूएन की समिट में गया था और 2019 में भी गया। दुनिया की नजरों में भारत के प्रति मान-सम्मान और आदर बढ़ा है,  इसका एक प्रमुख कारण 130 करोड़ हिंदुस्तानी हैं जिन्होंने अधिक मजबूती के साथ दोबारा सरकार बनाई है।
  • इस अहमियत का एक-एक विराट रूप मैंने इस बार अमेरिका में देखा है। विश्व भर में फैले हुए हमारे भारतीयों ने भी अपने-अपने देशों में उन देश के लोगों का प्यार हासिल किया है, यह भी भारत के गौरव को बढ़ाने वाला है।
  • हाउडी मोदी ह्यूस्टन का वो समारोह, उसकी विशालयता और भव्यता, प्रेजिडेंट का वहां आना, दुनिया को हमारी दोस्ती का अहसास होना, वो तो सब है ही, लेकिन इतने कम समय में अमेरिका के हमारे भारतीय भाई-बहनों ने जिस शक्ति का प्रदर्शन किया उसकी वाहवाही हर तरफ थी।
  • भारत किस तरह दुनिया का दिल जीत सकता है, ये मैंने अपनी आंखों से देखा है, खुद अनुभव किया है। मैं आज यहां से अमेरिका में रहने वाले अपने भाई-बहनों को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं।
  • आज दुनियाभर में भारत की स्वीकृति बढ़ी है, भारत के प्रति आदर का भाव बढ़ा है। इसका पूरा श्रेय देश और दुनियाभर में फैले मेरे भाई-बहनों को है।
  • आज 28 सितंबर है, तीन साल पहले इसी तारीख को मैं पूरी रात एक पल भी सोया नहीं था। पूरी रात जागता रहा था। हर पल टेलिफोन की घंटी कब बजेगी, इसी के इंतजार में था। वो 28 सितंबर भारत के वीर जवानों के पराक्रम की एक स्वर्णिम गाथा लिखने वाला था।
  • तीन साल पहले 28 की रात को ही मेरे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत की आन-बान-शान को दुनिया के सामने और अधिक ताकत के साथ प्रस्तुत किया था। मैं आज उस रात को याद करते हुए, हमारे वीर जवानों के साहस को प्रणाम करता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।
  • कल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति उपासना का पर्व प्रारंभ हो रहा है। दुर्गा पूजा का महोत्सव प्रारंभ हो रहा है। मैं सभी देशवासियों को इस पावन पर्व की हृदय पूर्वक बहुत शुभकामना देता हूं।


दिल्ली भाजपा के सातों सांसदों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी का विमान 8:07 पर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। दिल्ली के लोगों ने ढोल नंगाड़े बजाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत के लिए आसपास के राज्यों से भी लोग आए। 

प्रधानमंत्री के अभिनंदन के लिए पालम से धौलाकुआं के रास्ते की तरफ तीन किमी तक भव्य इंतजाम किया गया। थोड़ी-थोड़ी दूर पर छोटे-छोटे स्टेज बनाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed