{"_id":"586a816a4f1c1b0b5215880c","slug":"posted-constable-shot-dead-by-suicide-in-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में तैनात हवलदार ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट में तैनात हवलदार ने गोली मारकर की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Jan 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
revolver
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के हवलदार ने सोमवार सुबह खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। हवलदार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से छाती में गोली मारी। पुलिस को डायरी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। वह अपने परिजनों व ड्यूटी से परेशान था। ये भी बताया जा रहा है कि हवलदार डिप्रेशन का शिकार था। पुलिस ने हवलदार के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
परिजन शव अपने पैतृक गांव बागपत, यूपी ले गए। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से गांव धनौरा बड़ौत, बागपत निवासी चंद्रपाल (45) दिल्ली पुलिस में हवलदार थे। वह वर्ष 1991 में दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती हुए थे। वह परिवार के साथ आरके पुरम स्थित पुलिस कॉलोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मानसिक रूप से कमजोर है और उसे दिखता नहीं है।
विज्ञापन
उनकी ड्यूटी सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में थी। चंद्रपाल सोमवार सुबह करीब सात बजे सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर-जी पर ड्यूटी के लिए पहुंचे थे। हवलदार ने सुबह करीब सवा आठ बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से छाती में गोली मार ली। गोली लगते ही हवलदार वहीं गिर पड़े। उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सोमवार दोपहर बाद सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा है कि वह भाई, पिता व पत्नी से खुश नहीं थे। पिता ने जमीन बंटवारे में भेदभाव किया था। भाई ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया था। पत्नी भी उससे खुश नहीं रहती थीं। सुसाइड नोट में छोटे बेटे के लिए लिखा है कि वह अपनी लाइफ से खुश नहीं है। छोटे बेटे को लिखा है कि अपने बड़े भाई का ध्यान रखना। तिलक मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी जांच की जा रही है कि हाल में भारी संख्या में पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों में चंद्रपाल का नाम था या नहीं।