{"_id":"1a8cdfe26b263618534c0e59cfea2637","slug":"postal-life-insurance-service-starts-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लीजिए ऑनलाइन पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लीजिए ऑनलाइन पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 21 Feb 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में अब डाकघरों के ग्राहकों को इंश्योरेंस की अपडेट रिपोर्ट के लिए चक्कर नहीं लगाना होगा। देश में नोएडा तीसरा शहर होगा, जहां ग्राहकों को ऑनलाइन पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
नोएडा उपमंडल डाकघर के सहायक डाक अधीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि यहां के पोस्टल सर्विस को सीबीएस (कोर बैंकिंग सॉल्यूशन) से जोड़ दिया गया है।
अब ग्राहक चाहें तो इंश्योरेंस की पॉलिसी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यही नहीं वह अपने इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में ऑनलाइन जानकारी भी ले सकते हैं।
इसका मकसद डाकघर व ग्राहकों के बीच पारदर्शिता बहाल करना है। ग्राहक चाहें तो लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए भी उसे डाकघर में आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन