फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Postal Department will deliver Rakhi on holiday in Gurugram

डाक विभाग का रक्षाबंधन गिफ्ट, छुट्टी वाले दिन भी करेगा राखियों की डिलीवरी

Sat, 18 Aug 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 18 Aug 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Postal Department will deliver Rakhi on holiday in Gurugram
प्रतीकात्मक तस्वीर

रक्षाबंधन के त्योहार में 8 दिन शेष हैं। ऐसे में भाइयों तक समय पर राखियां पहुंचाने के लिए अब डाकघर छुट्टी वाले दिन भी खुलेंगे। साइबर सिटी में रहने वाले भाइयों को राखियों के लिए इंतजार न करना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो छुट्टी वाले दिन केवल राखियों की डाक को ही डिलीवरी के लिए निकाला जाएगा। दूरदराज के क्षेत्रों से डाक के जरिए बहनों का भाइयों को राखी भेजने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


ऐसे में कई बार डाक के जरिये कई दिनों पहले भेजी गई राखी भी दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले भाइयों तक नहीं पहुंच पाती है और रक्षाबंधन पर उनकी कलाई सूनी रह जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Postal Department will deliver Rakhi on holiday in Gurugram

साइबर सिटी में भी कई ऐसे भाई रहते हैं जो अन्य राज्यों से यहां नौकरी या पढ़ाई के लिए आए हुए हैं। इस वर्ष किसी भी भाई की कलाई सूनी न रहे इसे देखते हुए डाक विभाग ने खास कदम उठाया है।

शनिवार व रविवार को भी शहरी क्षेत्रों में बने मुख्य डाकघरों को खोल वहां से राखियों के पार्सलों को डिस्पैच किया जाएगा। जिससे राखी के सभी पार्सल समय पर डिलीवर हो सकें। इसके लिए डाकियों को भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

रमेश चंद्र, सहायक अधीक्षक, डाकघर गुरुग्राम ने बताया कि, रक्षाबंधन पर किसी भी भाई की कलाई सूनी न रहे इसके लिए छुट्टी वाले दिन भी डाकघर खोल राखियों के पार्सल डिलीवर किए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्र के हिसाब से अभी से राखियों को अलग-अलग करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed