फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   postal department promote money order mobile service

क्या आपने किया है मनीऑर्डर मोबाइल सेवा का उपयोग?

Thu, 08 May 2014 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 May 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
postal department promote money order mobile service

भारतीय डाक विभाग अपने मोबाइल मनीऑर्डर सेवा को और लोकप्रिय बनाने में जुट गया है। डाक विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को इसके अधिक इस्तेमाल करने को लेकर जल्द जागरूक किया जाएगा। वैसे इस सेवा के शुरू हो जाने से तुरंत नकदी ट्रांसफर को आसान बना दिया है।

विज्ञापन


गौर करने वाली बात है कि 15 नवंबर 2012 को यह सेवा डाक विभाग की ओर से प्रारंभ की गई थी। वित्तीय वर्ष 2012-13 में 124 और वर्ष 2013-14 में 1116 लोगों ने इस सेवा का इस्तेमाल किया। हालांकि इसके माध्यम से न्यूनतम एक हजार से लेकर अधिकतम दस हजार रुपये तक ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


1 हजार से 15 सौ तक के लिए 45 रुपये, 1501 से 5 हजार तक के लिए 79 रुपये और 5001 से लेकर 10 हजार तक के लिए 112 रुपये डाक विभाग में कमीशन के तौर पर देने पड़ रहे हैं। वर्ष 2012-13 में 7810 रुपये और 2013-14 में 86,665 रुपये डाक विभाग को कमीशन के रूप में प्राप्त हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक विभाग की ओर से बताया कि मोबाइल मनीऑर्डर सेवा को कारगर बनाने में बीएसएनएल और मेसर्स मेगरिक प्रा. लि. की भी भूमिका है। देश भर के चुनिंदा डाकघरों को इस सेवा से जोड़ा गया है। मोबाइल मनीऑर्डर सेवा का इस्तेमाल करने वाले को विभाग की ओर से एक कोड आवंटित किया जाता है, जिसे डाकघर में बताना होता है।


भारतीय डाक विभाग में दिल्ली सर्किल के निदेशक अदनान अहमद का कहना है कि भले ही ईएमओ और आईएमओ की अपेक्षा मोबाइल मनीऑर्डर की संख्या उतनी अधिक नहीं है, लेकिन इसे और लोकप्रिय बनाने के लिए जल्द कारगर कदम उठाए जाएंगे। चुनिंदा डाकघरों में पोस्टर सामग्री के माध्यम से भी इसे प्रचारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed