{"_id":"b49f62251139a88b91240bed0dad1d25","slug":"post-offices-will-soon-be-the-passport-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही डाकघरों से भी हो सकेगा पासपोर्ट आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही डाकघरों से भी हो सकेगा पासपोर्ट आवेदन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 30 Jul 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट के लिए होने वाले आवेदन अब जल्द ही पोस्ट आफिस से भी शुरू होने जा रहे हैं। साइबर कैफे संचालकों की मनमानी वसूली के चलते यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए विदेश मंत्रालय और पोस्टल डिपार्टमेंट के बीच बात चल रही हैं। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था बहुत जल्द शुरू हो जाएगी।
ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन के लिए बड़ी संख्या में आवेदकों को साइबर कैफे की दौड़ लगानी पड़ती है। आवेदन और ऑनलाइन एप्वाइंटमेंट के नाम पर कैफे संचालक आवेदकों से 500 से लेकर 1000 रुपये तक वसूल लेते हैं।
विज्ञापन
आवेदकों की इसी परेशानी को देखते हुए अब पोस्ट आफिस से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है। इसके लिए पोस्ट आफिस को अपना ही कंप्यूटर लगाना होगा।
विज्ञापन
प्रति आवेदन उसे 100 रुपये का भुगतान आवेदक को करना होगा। कुछ अधिकारियों का कहना है कि डाक विभाग 100 रुपये के इस भुगतान को पोस्टल आर्डर के रूप में स्वीकार करेगा।