{"_id":"c627115ba12553e9117d1e457e628529","slug":"post-office-robbery-to-guards-hostage-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड के हाथ-पैर बांधकर डाकघर में डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड के हाथ-पैर बांधकर डाकघर में डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लाजपत नगर में गार्ड (एमटीएस पैकर) को बंधक बनाकर पोस्ट ऑफिस में डकैती का मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाशों ने गार्ड के हाथ पैर बांध दिए और उसकी बुरी तरह पिटाई की।
विज्ञापन
बदमाश पोस्ट आफिस के लॉकर से लाखों रुपये की नगदी ले गए। उन्होंने गार्ड से भी लूटपाट की। लाजपत नगर थाना पुलिस ने डकैती का मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
हालांकि वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस के मुताबिक, सुखवीर (54) आगापुर सेक्टर-41 नोएडा के पास का रहने वाला है और वह लाजपत नगर-3 में स्थित पोस्ट आफिस में एमटीएस पैकर है। रविवार को उसकी ड्यूटी रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक गार्ड के रूप में थी।
विज्ञापन
रात में ठंड अधिक होने के कारण ताला अंदर से लगाकर पोस्ट ऑफिस के अंदर बैठा हुआ था। रात करीब 1 बजे उसे मेन गेट पर आवाज सुनाई दी। जब वह मेन गेट की तरफ आया तो पांच-छह युवक ताला तोड़ रहे थे।
कुछ ही देर बाद युवक ताला तोड़कर पोस्ट ऑफिस के अंदर आ गए। युवकों के हाथ में रॉड व हथियार थे। बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट की।
डर के चलते वह चुप हो गया। बदमाशों ने उसे नकदी व मोबाइल ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे कैशियर के कमरे की चाबी मांगी।
उसने चाबी देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने कैशियर के कमरे का ताला तोड़ दिया और लाखों की रुपये की नगदी लूटकर ले गए।
बदमाशों के जाने के बाद सुखवीर लाजपत नगर थाने पहुंचा और पोस्ट ऑफिस में लूट होने की जानकारी दी। सुखवीर की शिकायत पर लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
जहांगीरपुरी में हथियारबंद बदमाशों ने ठेकेदार से लूटी कार
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार रात हथियारबंद चार बदमाशों ने एक ठेकेदार से सेंट्रो कार लूट ली। घटना के समय ठेकेदार अपने घर जा रहा था। उसकी शिकायत पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र सपरिवार केवल पार्र्क इलाके में रहता है। वह जेसीबी मशीन की ठेकेदारी करता है। उसका नरेला में कार्यालय है। सोमवार रात धर्मेंद्र काम खत्म करने के बाद सेंट्रो से घर लौट रहा था।
मुकुंदपुर चौक के पास जैसे ही उसने कार की रफ्तार धीमी की, इसी दौरान चार बदमाश उसके सामने आ गए। धर्मेंद्र ने कार रोक दी। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उसे अपने कब्जे में ले लिया और कार से नीचे उतार दिया। उसके बाद चारों बदमाश कार पर बैठकर फरार हो गए।